🙏माँ राधा और माँ मीरा में समानता भी है और अंतर भी।

अपने नजरिए से, मैंने इनके प्रेम और भक्ति को जिस तरह समझा है, वह आज आपके साथ साझा कर रही हूँ 🙏🙏🙏🙏🙏

😊राधा और मीरा: भक्ति के दो स्वरूप

🙏राधा और मीरा दोनों ही कृष्ण भक्ति का एक स्वरूप हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि माँ राधा स्वयं साक्षात लक्ष्मी जी हैं, जो द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण को प्रेमिका के रूप में मिलीं और प्रेम कैसा होना चाहिए, इसका एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Meeracle Green Corner Page 👇

https://meeracleworld.com/green-corner

❤️प्रेम क्या है,,,,?

❤️प्रेम वह है जो कोई व्यक्ति अगर हमें न भी मिले, तो भी मन हमेशा उसकी यादों में खोया रहे, आनंदित रहे। प्रेम वह है जो हमें त्याग करना सिखाए, न कि उसे पाने के लिए किसी भी हद तक गिर जाना।

🙏वहीं, माँ मीरा ने इसी कलयुग में कृष्ण को पति के रूप में माना और भक्ति का एक ऐसा उदाहरण स्थापित किया कि कलयुग में भी कृष्ण को पा लिया। अंत में वे भगवान श्री कृष्ण के मूर्ति रूप में, ज्योति रूप में समा गईं। यह भी भक्ति का एक स्वरूप है। मेड़ता की राजकुमारी और मेवाड़ राजघराने की पुत्रवधू होकर भी, उन्होंने सिद्ध कर दिया कि भक्ति से भगवान को पाना संभव है।

प्रेम रूपी सागर और भक्ति रूपी सरिता

🙏माँ राधा और माँ मीरा के प्रेम को हम ‘प्रेम रूपी सागर’ और ‘भक्ति रूपी सरिता’ कह सकते हैं। जैसे एक नदी किसी न किसी सागर में जाकर मिल जाती है, वैसे ही माँ मीरा और माँ लक्ष्मी का स्वरूप माँ राधा, भक्ति रूपी सरिता हैं जो एक कृष्ण रूपी प्रेम सागर में, एक जीवंत स्वरूप में उनके हृदय में हमेशा रहती हैं और कलयुग में उनके मूर्ति स्वरूप में ही ज्योति रूप में समा जाती हैं। क्या प्रेम और भक्ति रही होगी उन दोनों की, जो मुझ जैसी सामान्य मनुष्य की समझ से परे है!

🙏कामना-रहित प्रेम ही भक्ति है🙏वासना और कामना से रहित प्रेम का दूसरा नाम ही भक्ति है।

आज के समय में अधिकांश लोग वासना को प्रेम का नाम देते हैं। किसी को यह कहना कि ‘तू मेरी नहीं, तो किसी और की भी नहीं हो सकती’—यह प्रेम नहीं, बल्कि धमकी और चेतावनी है। जो किसी को पाने के लिए किसी की जान ले ले, वह प्रेम हो ही नहीं सकता।

b

👉सुंदरता: चेहरा या विचार?

भगवान श्री कृष्ण जब मथुरा गए, तब उन्होंने कुब्जा नाम की कुरूप स्त्री को भी सुंदर कहा, क्योंकि उसका मन सुंदर था। सुंदर चेहरा धोखा दे सकता है, लेकिन अच्छे विचार हमेशा आपके साथ होते हैं। जब हमें किसी के विचार अच्छे लगते हैं, तो वह व्यक्ति कैसा भी हो, हमें सुंदर ही लगता है। लेकिन किसी के विचार और आचरण अच्छे न हों, तो वह दुनिया का सबसे अमीर या सुंदर व्यक्ति होकर भी हमें अच्छा नहीं लगता।

“प्रेम वही है, जो चेहरे की सुंदरता से परे जाकर विचारों और आचरण की सुंदरता को देखे।”

🙏कृष्ण: एक उत्सव🙏

कृष्ण को यदि हम एक शब्द में परिभाषित करना चाहें, तो वह है—’उत्सव’ (Celebration)। कृष्ण हमारे ऐसे भगवान हैं जो जिस स्वरूप में उन्हें पाना चाहे, उसी में मिलते हैं। माँ यशोदा ने लला माँगा तो वे ऐसे कान्हा बने कि भगवान होते हुए भी माँ की हर सजा को खुशी से स्वीकार किया।

किसी ने माँ रुक्मिणी जैसे प्रेम किया। दुनिया का प्रथम प्रेम पत्र (love letter) माता रुक्मिणी ने लिखा था श्री कृष्ण को। माँ रुक्मिणी ने स्वयं अपना अपहरण करवाया था कृष्ण से, लेकिन बदनाम कौन हुआ? श्री कृष्ण! भगवान श्री कृष्ण के लिए तो जितना लिखा जाए उतना कम है। वे स्त्रियों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए कोई भी इल्जाम सह लेते हैं। उन्होंने गांधारी के हृदय की पीड़ा को समझकर उनके श्राप को खुशी-खुशी ‘तथास्तु’ कहकर स्वीकार किया।

Home page 👉 https://meeracleworld.com

Meeracle Creation page 👉https://meeracleworld.com/my-creation/

Apko mere vichar kese lge pls jarur comment kar k btaye🙏 or ap apne vichar btaye taki me bhi apse kuchh nya jan sku or sikh sku 🙏apk comment ka muj intejar rahega

or asi hi inspiration story and mere vichar jannne k liye meri website meeracleworld.com par jarur visit kare

or mere youtube channel meeracle world ko apna pyar de like share and subscribe jarur kare 🙏

One Response

  1. “A very thoughtful and beautiful post on love, devotion, and surrender. It truly captures how selfless bhakti transcends outward beauty and attributes. Thank you for sharing such an insightful message! 🙏✨”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *