Kabad se Jugad: Budget-Friendly 🏡 डेकोर ideas

Kabad se Jugad कर के बनाया खूबसूरत होम डेकोर!
क्या आपके घर में भी बेकार खाली बोतलें या पुरानी चीज़ें पड़ी हैं जिन्हें आप फेंकने की सोच रही हैं? ज़रा रुकिए! थोड़ी सी क्रिएटिविटी और हमारे इस आसान DIY आइडिया से आप अपने घर को एक नया और एस्थेटिक लुक दे सकती है
ओर भी क्रिएटिव idea के लिए आप यहां 👉क्लिक करे
इस आर्टिकल में हम स्टेप-बाय-स्टेप सीखेंगे कि कैसे कबाड़ से जुगाड़ कर के एक बेहतरीन होम डेकोर पीस तैयार किया जाता है, जो बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
1-. Dove प्लास्टिक बोतल का मेकओवर
(Wall Planter & Holder): बनाने के लिए हमने घर में पड़ी खाली Dove शैम्पू की पुरानी प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल किया.बोतल के अगले हिस्से को सावधानी से काटकर एक हैंगिंग प्लांटर/होल्डर का आकार दिया (जैसा कि तस्वीर में ‘Before’ और ‘After’ में देख सकते है)

इसके बाद इस पर नीचे ‘शुभ’ लाभ को tu in one टेप से लगाकर इसे ट्रेडिशनल लुक दिया । अब आप इसमें छोटे पौधे (जैसे मनी प्लांट) लगा सकते हैं ओर प्लांट एंड केयर से जुड़ी ओर जानकारी के लिए आप यहां👉 क्लिक करे
और ऊपर दीया या कैंडल होल्डर का सेटअप के लिए आप उसपर किसी ऐसे मिट्टी का दिया जो बोतल के मुँह के उपर FEVIBOND अथवा M-Seal से Permanent चिपका कर उसके अंदर आप कैंडल दिया रख सकते है
किन्तु इसे दीपावली मे या नॉर्मल दिनों में भी बिना किसी परेशानी दिया जलाकर उसके ऊपर रख सकते है उसका लाइव वीडियो आप यहां नीचे इमेज पर क्लिक कर के देख सकते है👇

Kabad se jugad kar आप इसे बहुत आसानी से ओर घर मे पड़ी बेकार चीजों से ओर बहुत ही कम समय मे बना सकते है बल्कि इसके साथ मैने तुलसी दिया(दीपक) का सेटअप किया है
👉2. तुलसी दिया / मड-आर्ट मेकओवर (Tulsi Diya Makeover):
आपके सामने तस्वीर में दिख रहा शोपीस पहले एक साधारण मिट्टी का पुराना दीया/सांचा था

‘Before’ लुक)।इस पर मड वर्क (Mud Work) उभरी हुए डिजाइन पर ब्राइट कलर्स (लाल, हरा, पीला और सफेद) से पेंट करके इस पर ‘श्री’ और ‘ॐ’ को हाईलाइट किया, जिससे यह पूरी तरह festive और traditional लग रहा है। फेस्टिटिवल status लगाने 👉 क्लिक करे
💡 इस प्रोजेक्ट की खास बातें-Eco-Friendly & Sustainable:
बेकार प्लास्टिक और मिट्टी की पुरानी चीज़ों का सही इस्तेमाल करना

Best out of waste & Budget-Friendly है क्योंकि यह पूरी तरह से ‘कबाड़ से जुगाड़’ है।
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर की चीज़ों से तैयार।Aesthetic & Traditional Look: आपके लिविंग रूम या मंदिर के पास की दीवार की शोभा बढ़ाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट!
इसमें मैंने असली मनी प्लांट लगाया है।प्लांट को लगाने के लिए मैंने छोटी बोतल में कोको-पीट और मिट्टी का सही मिश्रण इस्तेमाल किया है, जिसे मैंने Dove बोतल के कटे हुए सेंटर वाले हिस्से में फिक्स किया है।
सबसे खास बात: ये पूरा सेटअप detachable (हटाने योग्य) है!
मैंने इसे दीवाल पर लगाने के लिए male-female hooks का इस्तेमाल किया है, जो Meesho पर बहुत ही सस्ते और आसानी से मिल जाते हैं। जिसका link मैने YouTube short video k descriptions में दिया है आप चाहे तो link ओपन करके product डिटेल देखकर ले सकते है
यह प्रोजेक्ट बनाने में बहुत ही कम समय लगता है और दिखने में बहुत ही यूनिक लगता है।तो अगली बार घर में कोई खाली बोतल या पुरानी चीज़ निकले, तो उसे फेंके नहीं—कुछ नया सृजन करें!
कबाड़ समझकर जिन पुरानी चीज़ों को हम कचरे में फेंक देते हैं, ज़रा सोचिए उनमें भी नया जीवन देने की कितनी खूबसूरती छिपी होती है।
ज़िंदगी भी तो ऐसी ही है—कभी-कभी हमारे रास्ते में भी टूटी हुई या बेकार चीज़ें जैसी मुश्किलें आती हैं, लेकिन अगर थोड़ा सा प्यार, थोड़ी सी मेहनत और उम्मीद का रंग भर दिया जाए, तो हर बेरंग चीज़ फिर से जगमगा उठती है।
अपने आस-पास की हर छोटी चीज़ से प्यार कीजिए, क्योंकि खूबसूरती चीज़ों में नहीं, बल्कि उन्हें देखने और संवारने के हमारे नजरिए में होती है।”
Kya aapke ghar me bhi koi aisa purana saaman pada hai ? To Aaj hi uthaiye apna brush aur thoda sa jugaad lagakar use ek naya roop dijiye.,,,Apka anubhav or creativity hamare sath share kare or comment section me zaroor btaye ki apko ye DIY idea 💡 kesa lga 🙏Or bhi bhot sari jankari ke liye meeracle world par visit karte rahe 🙏apka coment humare liye veluabal hai