Maharana Pratap :(महाराणा प्रताप) ओर माँ मीरा कहानी पड़े : मीरा की जुबानी🙏

Maharana Pratap (महाराणा प्रताप )को मिला माँ मीरा का मार्गदर्शन
👉 आज में आप सभी के साथ एक ऐसी घटना साझा करना चाहती हूँ, जो इतिहास की किताबों में तो शायद कम ही मिले, लेकिन मेरे मन और मेरी भक्ति का एक अटूट हिस्सा है। आज की यह कहानी है मेवाड़ के वीर, महाराणा प्रताप और माँ मीरा की।
मेरा मानना है कि इतिहास केवल तारीखों का ब्योरा नहीं होता, बल्कि वह उस समय की आत्मा , बल्कि उन महापुरुषों की धड़कनें हैं, जिन्हें आज भी हम अपने भीतर महसूस कर सकते हैं।”
कहते हैं कि भगवान अपने भक्तों का मान रखने के लिए किसी भी युग में आ सकते हैं। माँ मीरा और महाराणा प्रताप का संबंध केवल पारिवारिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक भी था। आज मैं आपके साथ एक ऐसी घटना साझा कर रही हूँ, जो मुझे बहुत प्रभावित करती है।
माँ मीरा भगवान कृष्ण के मूर्ति स्वरूप में ही विलीन हो गई थीं। वे maharana pratap के पिता, उदय प्रताप के बड़े भाई राजा भोज की पत्नी थीं। ओर भी insprire story k liye 👉 click here
Maharana Pratap: (महाराणा प्रताप )माँ मीरा को बहुत मानते थे। बचपन से ही प्रताप बहुत प्रतापी और सूझबूझ वाले बालक थे। एक बार, वे बहुत हताश और निराश हो गए थे और उन्होंने हथियार न उठाने का निर्णय लिया। वे माँ मीरा के समान राजमहल छोड़कर भक्ति का मार्ग अपनाकर उनके पास रहने चले गए थे।
एक दिन, माँ मीरा ने कुंवर प्रताप को भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने के लिए गाँव में भिक्षा माँगने के लिए भेजा। उस समय कुंवर प्रताप की उम्र महज 12-13 साल की थी और वे भिक्षुक के वस्त्रों में थे, इसलिए कोई उन्हें पहचान नहीं पाया।
महाराणाप्रताप के लिए ” माँ मीरा का आदेश केवल एक निर्देश नहीं था, बल्कि कुँवर प्रताप को उनके भीतर छिपे उस क्षत्रिय तेज को जगाने की एक गुप्त परीक्षा थी।”
महाराणा प्रताप की परीक्षा की घड़ी जब वे बालक थे
कुंवर प्रताप भिक्षा माँगकर लौट रहे थे, उसी वक्त मुगल आतताइयों ने उस गाँव में लूटमार मचा दी। वे लोगों को मार रहे थे, सब कुछ जला रहे थे और बहन-बेटियों की इज्जत लूट रहे थे। उस समय वीर प्रताप के हाथ में खीर का कटोरा था। सब कुछ धूल-मिट्टी से भर गया, लेकिन एक वीर, जिसने भक्ति का मार्ग चुना था, वह यह सब लूटमार देखकर अपना संकल्प भूल गया और लोगों को बचाने लगा।
भगवान का चमत्कार👉वह वीर प्रताप, जो बचपन से ही योद्धा थे, वह धूल-मिट्टी से लिप्त खीर का कटोरा लेकर माँ मीरा के पास पहुँचे और क्षमा माँगी कि वे भगवान के भोग के लिए कुछ भी शुद्ध नहीं ला पाए। Krishna माखन क्यों चुराते थे वो जानने के लिए 👉 क्लिक करे
महाराणा प्रताप के सामने ही माँ मीरा ने उसी धूल और मिट्टी से लिप्त खीर को कुंवर प्रताप के हाथ से लिया और भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया और मंदिर का पर्दा बंद कर दिया।
भगवान श्री कृष्ण ने उस मिट्टी वाली खीर को स्वीकार किया! माँ मीरा जब कटोरा बाहर लाईं, तो वह दिव्य अनुभव महाराणा प्रताप ने अपनी आँखों से देखा।
महाराणा प्रताप के लिए उस दिन, मिट्टी से लिप्त खीर का कटोरा केवल भोजन नहीं रहा, बल्कि वह मानवता को बचाने के लिए उठाये गए कुंवर प्रताप के पहले संकल्प का प्रतीक बन गया।”
महाराणा प्रताप के लिए जीवन का क्या लक्ष्य होना चाहिए ?
👉माँ मीरा ने कुंवर प्रताप को समझाया कि भगवान ने उनके लिए एक अलग रास्ता बनाया है और वही उनके लिए सच्ची भक्ति है। बेबस बेसहारा ओर लाचार लोगों की रक्षा करना ओर अपनी मातृभूमि की आन बान ओर शान को अखंड रखने के लिये ही भगवान ने आपको निमित बनाया है महाराणा प्रताप जो उस टाइम महज़ 12साल के कुंवर प्रताप थे।कुंवर प्रताप मां मीरा के समझाने पर वापस राजमहल लौट आए
और ऐसे हमे मिले हमारे महानायक महाराणा प्रताप जिनका नाम आज 400साल बाद भी हमारे हमारे दिल ओर दिमाग में हमेशा अमर ज्योति की तरह जलता है ओर जलता रहेगा
राजमहलों के वैभव से कहीं अधिक, महाराणा प्रताप की आत्मा उस सादगी और शांति की खोज में थी, जो उन्हें माँ मीरा के चरणों में मिली थी।”
Maharana Pratap ( महाराणा प्रताप )जैसे वीरों के लिए सच्ची भक्ति क्या है?
मां मीरा ने कुंवर प्रताप को कहा कि “भगवान हमेशा भाव के भूखे हैं। जैसे तुम्हारा धर्म एक क्षत्रिय होकर लोगों की रक्षा के लिए लड़ना और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना है, वही तुम्हारे लिए भगवान द्वारा चुना गया मार्ग है।
यदि तुम संन्यासी बनकर रहोगे, तो प्रजा के प्रति अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाओगे। जाओ राजमहल और अपने कर्तव्य का पालन करो। प्रजा की रक्षा करना ही भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्ति का सर्वोच्च मार्ग है।”
निष्कर्ष👉मात्र 12-13 वर्ष की आयु में ही maharana pratap ने समझ लिया कि उनके जीवन का लक्ष्य क्या है। इसके बाद उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अनेक लड़ाइयाँ लड़ीं। माँ मीरा की उस प्रेरणा के कारण ही मेवाड़ को उनका महान महाराणा प्रताप फिर से मिला।
दोस्तो क्या आपको यह कहानी पसंद आई ? माँ मीरा और महाराणा प्रताप के इस दिव्य संवाद पर आपके क्या विचार हैं? कमेंट में हमें जरूर बताएं और Meeracle world के साथ जुड़े रहें!👉 यहां क्लिक करे
🙏Sbhi ko mera Radhe Radhe or Jai Shri krishna