Raksha Bandhan(रक्षा बंधन)का असली मतलब हर उस उस संबंध ओर व्यक्ति के नाम जो हमें सुरक्षा दे

Raksha Bandhan special post image in Hindi

रक्षा बंधन का असली मतलब: सिर्फ एक धागा नहीं, हर उस इंसान के नाम जो सुरक्षा दे,,

रक्षा बंधन सिर्फ एक धागा या एक ही रिश्ते का नाम नहीं है; यह विश्वास, प्रेम और उस हर इंसान की रक्षा का संकल्प है जो हमारी जिंदगी और हमारे देश की ढाल बनता है।”

Raksha Bandhan:(रक्षा बंधन) का असली और गहरा मतलब

आम तौर पर यह त्योहार भाई और बहन के प्यार के रूप में मनाया जाता है, लेकिन अगर इसके असली अर्थ को समझा जाए, तो ‘रक्षा बंधन’ का मतलब है—किसी को भी सुरक्षा का अहसास कराना, उसके साथ खड़ा रहना और उसके दुःख-सुख में ढाल बनना।

Raksha Bandhan त्योहार केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आपसे जुड़े हर उस रिश्ते का सम्मान है जो आपको अपनापन देता है।

फेस्टिवल स्पेशियल आर्टिकल पड़ने के लिए 👉 क्लिक करे

जब रिश्ते खून के नहीं, दिल के होते हैं

आज के वक्त में सभी के पास सगा भाई हो, यह जरूरी नहीं है।कितनी ही ऐसी बहनें हैं जिनकी कोई भाई नहीं है, लेकिन उनकी बहन ही उनका सब कुछ, उनका सहारा और उनका बॉडीगार्ड होती है।

कई बार खून के रिश्तों से बढ़कर कुछ ऐसे दोस्त मिलते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के हर मुश्किल वक्त में हमारे साथ खड़े रहते हैं।

अगर आपके जीवन में भी ऐसी कोई बहन या दोस्त है जो आपको भाई जैसी हिफाजत देती है, तो यह त्योहार उतना ही उनका है, जितना किसी और का। यह हमारी “चुने हुए परिवार (Chosen Family)” का त्योहार है।

बॉर्डर पर खड़े देश के वीर जवानों के नाम

अपने परिवार और भाई-बहन के अलावा, इस पावन दिन पर हमें उन वीर सैनिकों को बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए जो अपने घर-परिवार से दूर, बॉर्डर पर दिन-रात खड़े होकर हमारी रक्षा कर रहे हैं।

उनकी वजह से ही हम अपने घरों में यह त्योहार चैन से मना पाते हैं।इस रक्षा बंधन, आइए हम सब मिलकर प्रार्थना करें कि हमारे देश की हिफाजत के लिए लड़ रहे हर भाई और वीर जवान की रक्षा हमेशा बनी रहे और वे सलामत रहें।

नई सोच के साथ त्योहार मनाएं

इस बार रक्षा बंधन पर सिर्फ एक परंपरा मत चलाये, बल्कि हर उस रिश्ते को और देश के हर रक्षक को धन्यवाद दीजिए जो आपकी जिंदगी को सुरक्षित और खूबसूरत बनाते हैं।

मीरेकल वर्ड्स (Meeracle Words) की तरफ से आप सभी को एक अलग और अर्थपूर्ण रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं!🙏

Meeracle Green Corner Page 👉https://meeracleworld.com/green-corner/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *